यूपी में युवाओं को पचास हजार इनाम पाने का सुनहरा अवसर 

15 से 35 वर्ष के युवा  30  नवम्बर तक कर सकते है आवेदन 

 मेरठ। ऐसे युवा जो जनहित में कार्य कर रहे है। उन्हे उस कार्य के लिए सम्मानित करने वाली है। इतना ही नहीं उन्हें बकायदा पचास हजार रूपये का बतौर पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए मेरठ समेत प्रदेश भर से आगामी 30 नवम्बर तक आवेदन मांगे गये हे। 

जिला युवा कल्याण एवं प्रातीय रक्षक दल अधिकारी वैश्विक डबास ने बताया युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के निर्देश पर  2025-26 में विवेकानंद यूथ अवार्ड देने के लिए विभाग उन युवाओं को अवसर देगा ,जिन्होंने खेलकूद एवं सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर रूचि दिखाई हो, इसके लिए कई अलग -अलग श्रेणी निर्धारित की गयी है। पौधारोपण, परिवार कल्याण  ,रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय्र अल्प बचत, मानव अधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयत्र की स्थापना, आपदा प्रबंधन,  स्वच्छता कार्यक्रम्र मतदाता जागरूकता, राष्ट्रीय एकीकरण्, सारक्षता,स्वास्थ्य अनुसंधान, कला संस्कृति और साहित्य पारंम्परिक सेवा्र सक्रियता नागरिकता,स्मार्ट लर्निग आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए है। 

 बताया कि युवाओं को विशिष्ट पहचान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी मे अहम भूमिका निभाने के लिए विवेकानंद यूथ अवार्ड मिलेगा। आवेदन करने वाले युवा जिस जिले से ताल्लुक रखते है उन्हे उसी जिले में आवदेन करना होगा। आवेदक की उम्र 15 से 35 साल होनी चाहिए। उम्र का निर्धारण वर्ष एक जनवरी को नामांकन के समय के अनुसार होना चाहिए और कम से कम तीन साल में निर्धारत कार्य क्षेत्रों में किसी भी एक या उससे अधिक क्षेत्र में  अहम योदान  किया हो। आवेदन करने वालों को अपने कार्यों से संबधित दस्तावेज की फोटो कॉपी और उनके द्वारा किए गये कार्यों को अगर कही कोई सम्मान पहले भी किया जा चुका तो उन प्रशस्ति पत्र आदि का रिकार्ड के तीन सेट में देना होगा। 

 इस पुरस्कार को एक ही बार में लिया जा सकता है किसी सरकारी सेव में चाहे वह केन्द्र से जुड़‍ी हो या फिर राज्य सरकार से या फिर सार्वजनिक उपक्रमों , विवि,स्कूल व कॉलेज में कार्य करने वाले व्यक्ति इस पुरस्कार को पाने के हकदार नहीं होंगे। 

उन्होंने बताया कि आवेदनकत्र्ता के द्वारा 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025 तक किए गये कार्याे की ही समीक्षा की जाएगी। इसी के आधार पर निर्धारित कमेटी के द्वारा चयनित किया जाएगा। आवेदन करने वालों को पुलिस से सत्यपान कराना होगा। प्रदेश स्तरीय कमेटी ऐसे 15 युवाओ को चयनित करेगी। जिसमें से दस को 12  जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद  दिवस  पर सम्मानित किया जाएगा। 2023  में मेरठ में यह पुरस्कार जैनब खातुन को मिला था। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts