प्रदेश सरकार द्वारा घोषित नई दरों पर गन्ना मूल्य भुगतान शुरू
वर्तमान में 29 चीनी मिलों ने 513.96 करोड़ का किया गन्ना मूल्य भुगतान
प्रदेश की सहकारी व निगम की चीनी मिलों का तत्काल औचक निरीक्षण के निर्देश- अपर मुख्य सचिव
प्रदेश के कुल 123 चीनी मिलों में से 114 चीनी मिलों ने जारी किया गन्ना इण्डेन्ट
प्रदेश की 104 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य
लहहवर्तमान पेराई सत्र 2025-26 का 29 चीनी मिलों ने 513.96 करोड़ का किया गन्ना मूल्य भुगतान
किसानों के हित में प्रदेश की अधिकांश चीनी मिलों द्वारा सप्ताहिक गन्ना मूल्य भुगतान किया गया प्रारम्भ
सहकारी व निगम की 26 चीनी मिलों के कय केन्द्रों की स्थापना, समय से गन्ने की खरीद व उठान, कय केन्द्रों पर तौल लिपिकों की समय से उपस्थिति, तौल केन्द्रों पर मानक बॉट की उपलब्धता एवं तौल की शुद्धता की औचक जांच हेतु डी.सी.ओ. को निर्देश- अपर मुख्य सचिव
प्रदेश के सभी गन्ना कय केन्द्रों पर साफ-सुथरे गन्ने की आपूर्ति तथा किसानों से प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण कराये सभी जिला गन्ना अधिकारी
लखनऊ।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं गन्ना किसानों के व्यापक हितों के दृष्टिगत मा. मंत्री, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी व राज्य मंत्री, श्री संजय गंगवार के मार्गदर्शन में अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के निर्देशन में वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 में प्रदेश की 114 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद हेतु इण्डेन्ट जारी कर दिया है तथा 104 चीनी मिलों में विधिवत पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है। प्रदेश की 29 चीनी मिलों ने वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 का गन्ना मूल्य 513.96 करोड़ का भुगतान सीधे गन्ना किसानों के खाते में कर दिया है और अधिकांश चीनी मिले किसानो के हित में साप्ताहिक गन्ना मूल्य भुगतान कर रही हैं।
अपर मुख्य सचिव ने समस्त जिला गन्ना अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 23 सहकारी व 03 निगम क्षेत्र की चीनी मिलों के गन्ना कय केन्द्रों की स्थापना, समय से गन्ने की खरीद व उठान, कय केन्द्रों पर तौल लिपिकों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण / जांच आख्या मुख्यालय को तत्काल प्रेषित करेगें। साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सहकारी व निगम की चीनी मिलों के स्थापित तौल कांटो पर मानक बॉट की उपलब्धता, तौल की शुद्धता, साफ-सुथरे गन्ने की आपूर्ति तथा किसानों से प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार तत्काल निस्तारण करायेंगे।


No comments:
Post a Comment