सामाजिक विज्ञानों में शोधार्थियों के लिए शोध पद्धति पर दस दिवसीय  कार्यशाला  का आयोजन

 मेरठ। महावीर विवि में “सामाजिक विज्ञानों में शोधार्थियों के लिए शोध पद्धति” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज किया गया। वाइस-चेयरपर्सन शीतल कौशिक ने उद्घाटन करते हुए वैज्ञानिक शोध पद्धति व सक्रिय शोध सहभागिता के महत्व पर बल दिया।

स्वागत भाषण में संयोजक प्रो. (डॉ.) एस. पी. सिंह, डीन—शिक्षा विभाग ने बताया कि कार्यशाला में गुणात्मक-मात्रात्मक शोध विधियाँ, डेटा विश्लेषण, शोध नैतिकता तथा एआई आधारित शोध उपकरणों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) एस. के. काक, पूर्व कुलपति, सीसीएसयू ने सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में पद्धति एवं एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) देवानंदन के. वी. ने एआई के व्यावहारिक उपयोगों पर चर्चा की।कार्यक्रम का संचालन सुश्री अनुश्री वर्मा ने किया और समापन डॉ. लोकेश कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts