होलसेलर का उत्पीड़ल बंद हो - घनश्याम 

होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन खैर नगर के कार्यालय पर बैठक का आयोजन 

 मेरठ। सोमवार को   होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन खैर नगर के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई ।जिसकी अध्यक्षता इंद्रपाल सिंह संचालन महामंत्री घनश्याम मित्तल ने किया । बैठक में होलसेलरों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया। आगामी 5 दिसम्बर काे आईएमए हॉल में एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 

अध्यक्ष इंन्द्र पाल सिंह का कहना था सभी दवा व्यापारियों ने सरकार से दवाइयां को बेचने के लिए लाइसेंस लिया हुआ है तथा सभी व्यापारी पूर्ण निष्ठा के साथ दवा का कारोबार करते हैं ।    आए दिन बाजार में कभी नारकोटिक्स के नाम पर, कभी नकली दवा के नाम पर, कभी वाणिज्य कर के नाम पर, कभी क्राईम पुलिस के नाम पर दवा के व्यापारियों का शोषण हो रहा है। दवा की कंपनियां एक ही दवाई को भिन्न-भिन्न रेट लगा करके सब लोगों को दे रही है। हम सम्मानित दवा व्यापारी होने के कारण इस शोषण का पूर्ण विरोध करते हैं।   इसलिए 8 दिसंबर 2025 दिन सोमवार सुबह 11:00 दवा व्यापारियों का एक विशाल सम्मेलन तथा कार्यशाला "इंडियन मेडिकल हॉल" बच्चा पार्क पर आयोजित किया जा रहा है ।जिसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश के 25 जिलों के पदाधिकारी तथा उत्तर  प्रदेश  संगठन ओसीडी अप पी के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री ,संगठन प्रभारी कोषाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे इस सम्मेलन में मेरठ जिले के सभी दवा विक्रेता भाग लेंगे।मीटिंग में अरुण त्यागी, राजेश सिंह, नितिन गुप्ता, विवेक सिंघल ,राजेश अग्रवाल ,मनोज भारद्वाज ,गगन गुप्ता ,लोकेश सिंह, प्रवीण दुआ आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts