उमालोक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस
मेरठ।उमालोक पब्लिक स्कूल, भटीपुरा, गढ़ रोड में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस एवं बाल दिवस के अवसर पर उमालोक पब्लिक स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा-8 तक के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंम्भ विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा प्रार्थना एवं बच्चों के लिए शुभकामना गीत गाकर किया गया। इसके उपरान्त प्रत्येक कक्षा हेतु विभिन्न तरह की रचनात्मक दौड़ का आयोजन किया गया जैसे लेमन रेस, बैलेंस रेस, फिरोग रेस, बिस्कुट रेस, बैलून रेस एवं खो-खो मैच आदि। इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक अभिनय भटनागर एवं उप-निदेशिका श्रीमती स्वाति भटनागर ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। इनके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं को भी बाल दिवस के अवसर पर उपहार वितरित किए गए।
इस अवसर पर निदेशक अभिनव भटनागर ने विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लता शर्मा एवं सभी शिक्षक गणों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जया सोलंकी, नेहा तोमर द्वारा किया गया। समस्त कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के पीटीआई शिवा सिंधू द्वारा किया गया।


No comments:
Post a Comment