कत्थक नृत्य और कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से जीता सबका मन

सीसीएसयू में सांस्कृतिक संध्या और कवि सम्मेलन का आयोजन

मेरठ। सीसीएसयू  परिसर के प्रेक्षागृह में शनिवार को सांस्कृतिक संध्या और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, अश्वनी गुप्ता एवं विनय सिसोदिया ने किया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कथक नृत्यांगना प्रो. डॉ. भावना ग्रोवर एवं समूह की प्रस्तुति का शुभारंभ कत्थक के अंतर्गत गणेश वंदना से शुभारभ हुआ। डॉ. ग्रोवर ने तीन ताल के कथक नृत्य शैली के परंपरागत ठाठ परण आमद, राधा कृष्ण लीला पर आधारित कवित शबरी की भक्ति पर आधारित भाव प्रस्तुत किया गया। डॉ. ग्रोवर ने 'मेरी सुनो श्याम छोड़ो पचरोवा कहा मान ले प्यार मैं हूं तेरी चेरी पर' विभिन्न रसों में नायिकाओं को दर्शाते हुए अत्यंत भावपूर्ण प्रस्तुति दी। संस्थान संगीता इंस्टीट्यूट आफ फार्मिंग आर्ट्स के छोटे बच्चों की श्री राम कथा की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। जिसके विभिन्न भाव को दिखाते हुए सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुक्त कर गई। कार्यक्रम में डॉ. भावना ग्रोवर के साथ मंच कला विभाग स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय से उनकी शिष्याएं श्वेता सिंह, निमिषा शास्त्री, धनी सेठी, पीहू सिंगल, अनुष्का आदि रही।

कविता 'मोहब्बत रोकने से और भी ज्यादा निकलती है

इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. सोन रूपा विशाल द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। उसके बाद सुदेश दिव्य की कविता 'मोहब्बत रोकने से और भी ज्यादा निकलती है, कम दुश्वार है पर पांव पर बाधा निकलती है' सुनाई तो हॉल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के आयोजक व उभरते हुए कवि प्रदीप अग्रवाल ने अपनी कविता 'बीते कल का मलाल और आने वाले कल की फिक्र छोड़, चल आज को जीते हैं यह वही कल है जिसकी तुमको कल फिक्र थी' के जरिए तालियां बटोरीं। संचालन मनोज कुमार मनोज ने किया। गीतकार सत्यपाल सत्यम, गीतकार मनोज कुमार मनोज, डॉ. वागीश दिनकर, श्रृंगार रस के कवि विष्णु सक्सेना, हास्य रस के कवि सरदार प्रताप फौजदार ने अपनी रचनाओं से खूब वाह-वाही लूटी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप अग्रवाल, अनिरुद्ध गोयल, कवलजीत सिंह, आलोक सिसोदिया, अनुज, राकेश, राजगोपाल, आशीष अग्रवाल, शरद गुप्ता, अतुल गोयल, सचिन शर्मा, संकेत गुप्ता, एसके मित्तल, अमरीश वर्मा, अशोक रावत, नीरज मित्तल, नवनीत अग्रवाल, आदित्य गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts