के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया बैंक का शैक्षणिक भ्रमण
मेरठ। मिडिल विंग के छात्रों को वित्तीय जागरूकता, बैंक की कार्यप्रणाली, बचत की आवश्यकता और आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराने हेतु मंगलवार को एक्सिस बैंक, गढ़ रोड का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।
शाखा प्रबंधक विनय गोयल एवं बैंक कर्मचारियों ने बैंक की कार्य प्रणाली व विभिन्न विभागों का परिचय कराते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस ज्ञानवर्धक अनुभव ने छात्रों में वित्तीय साक्षरता के प्रति रुचि जागृत की और बैंकिंग प्रणाली को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांश शेखर ने शैक्षणिक भ्रमण से लौटे विद्यार्थियों से मिलकर उनके अनुभव जाने।


No comments:
Post a Comment