कुख्यात अमित मरिंडा गैंग बेंगलुरु जेल से चला रहा है गैंग, वीडियो वायरल

-मरिंडा गिरोह की अंजलि सहित फरार सदस्यों की तलाश की तेज

-मरिंडा का जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल 

मेरठ। कुख्यात अमित मरिंडा को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, दो बेंगलुरु की परपन्ना अग्रहारा जेल का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो मरिंडा आईडी से वायरल किया गया है और जेल से ही मरिंडा गिरोह को संचालित कर रहा है। वीडियो गैंग के सदस्य वंश पंजाबी ने जेल से ही बनाया था। वायरल वीडियो से कयास  लगाए जा रहे है कि अमित मरिंडा और उसके गैंग के सदस्य जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 जाग्रती विहार निवासी अमित मरिंडा को दिल्ली और बेंगलुरु पुलिस ने 16 जुलाई 2025 को मेडिकल पुलसि के साथ उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया था। उस पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बेंगलुरु के एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप था। उसके साथ गैंग का सक्रिय सदस्य वंश पंजाबी भी गिरफ्तार हुआ था। सूत्रों का कहना है कि वंश पंजाबी जेल से अपनी इंस्टाग्राम आईडी को इस्तेमाल कर रहा है। हाल ही में पोस्ट की गई एक स्टोरी में अंजलि नामक एक लड़की का जिक्र मिला, जो अब इस गैंग का अहम हिस्सा बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि अंजलि वंश पंजाबी की प्रेमिका है और वह मेरठ पुलिस की वांछित सूची में शामिल है। उसके खिलाफ मेरठ के थाना मेडिकल में दो मुकदमे दर्ज हैं। अंजलि पर अमित मरिंडा गैंग लिए हनी ट्रैपिंग करने का आरोप है। पिछले वर्ष उसने नौचंदी थाने में वीरेंद्र शर्मा, मयंक त्यागी और मोहित शर्मा पर गैंगरेप का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, जो बाद में जांच में फर्जी पाया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अंजलि ने कई सरकारी दस्तावेज फर्जी तरीके से बनवाए थे। झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने अंजलि और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन तभी से सभी फरार चल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts