अस्पताल से डिस्चार्ज हो कर घर पहुंचे अभिनेता धर्मेंद्र
मुंबई (एजेंसी)। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर देओल परिवार घर लेकर आ गया है। सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें बॉबी देओल घर ले आए। डॉक्टर ने कहा है कि अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा, क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका उपचार कराने का फैसला लिया है। इस पर अस्पताल की तरफ से आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है।
धर्मेंद्र की सेहत पर जानकारी देते हुए डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, 'धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा, क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका उपचार कराने का निर्णय लिया है।'
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर देओल परिवार घर लेकर आ गया है। ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र भर्ती थे। सुबह करीब 7:30 बजे धर्मेंद्र को एंबुलेंस में घर लाया गया है। बॉबी देओल एंबुलेंस के पीछे-पीछे अपनी कार में पहुंचे। माना जा रहा है कि उनकी सेहत में पहले से सुधार है, हालांकि अभी परिवार की तरफ से या डॉक्टरों की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया है।इस बीच मंगलवार सुबह तमाम मीडिया हाउस ने उनके निधन की खबरें चला दी थीं। झूठी खबरें फैलने पर बाद में धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने इन अफवाहों का खंडन किया।


No comments:
Post a Comment