मोटापे के सवाल पर भड़की साउथ एक्ट्रेस गौरी जी. किशन
मुंबई। साउथ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस गौरी जी. किशन सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म 'अदर्स' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके चलते वह फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं, जहां पर उनसे एक यूट्यूबर ने कुछ ऐसा पूछ लिया, जिसे सुन वह आगबबूला हो गईं और करारा जवाब दिया।
इस मामले में फैंस और स्टार्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं और ऐसे सवाल पूछे जाने की निंदा कर रहे हैं। दरअसल, विवाद तब खड़ा हो गया जब एक यूट्यूबर ने गौरी के सह-कलाकार आदित्य माधवन से उनके वजन का हवाला देते हुए पूछा कि क्या किसी सीन के दौरान उन्हें उठाना मुश्किल था।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए गौरी जी. किशन ने कहा, "मेरे खिलाफ की गई यह एक बेहद घटिया टिप्पणी थी, जिसका फिल्म या मेरे प्रमोशन से कोई लेना-देना नहीं था। यह सिर्फ मेरा आत्मविश्वास कम करने और मेरे आत्मसम्मान को कम करने के लिए किया गया था। यह एक मजाक के तौर पर किया गया था, और पिछले हफ्ते हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी ने इस पर हंसी उड़ाई थी।"
2019 में गौरी ने मलयालम सिनेमा में 'मार्गमकली' से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने बिबिन जॉर्ज के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु रीमेक 'जानू' में वही किरदार निभाया। इस फिल्म के जरिए उन्होंने तेलुगु सिनेमा में भी अपनी जगह बनाई।


No comments:
Post a Comment