जिले में अब तक बने 8,89,644 आयुष्मान  कार्ड 

सत्तर साल के 35,120 बनाए जा चुके है अब तक

 2011 की जनगणना के अनुसार  12 लाख लाभार्थी को योजना में किया गया था शामिल 

 मेरठ। वर्ष 2018 से मेरठ समेत पूरे देश में एक साथ आरंभ हुई आयुष्मान योजना के तहत अब तक जनपद में 8,89,644 लाभार्थीयों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है। जबकि सत्तर साल से ऊपर के 35,120 बुजुर्गाे के कार्ड  विभाग की ओर  बनाए जा चुके है। अब तक जिले में तीन लाख लाभार्थी आयुष्मान योजना का लाभ ले चुके हेै। 



 गरीब तबके  को स्वास्थ्य सेवा आसानी से मिल सके के लिए केन्द्र सरकार की ओर से वर्ष 2011  में  कार्यदायी संस्था ने मेरठ में सर्वे  कराया गया था। जिले में ऐसे 12 लाख लोग मिले जो गरीब रेखा के नीचे थे। वर्ष 2018  में पूरे देश में आयुष्मान योजना को लागू किया गया। नोडल अधिकारी  डा.प्रवीण गौतम ने बताया कि प्रति माह दो से तीन हजार आयुष्मान लाभार्थी योजना का लाभ ले चुके है। अभी तक 1,52,584 लाख लोग आयुष्मान योजना का लाभ ले चुके है।  सरकार उपचारित मरीजों में अब तक 267.28 करोड़ रूपये खर्च कर चुकी है।  मेरठ में आयुष्मान पैनल में 160 अस्पताल  है जिसमें 115 प्राइवेट व 45 सरकारी अस्पताल शामिल है। 

 कैसे ले याेजना का लाभ 

 जिला डिस्टिक इनफारमेशन  सिस्टम मैनेजर  रेनू  लता  गौतम ने बताया आयुष्मान  भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पोर्टल पर जाए , मोबाइल नंबर दर्ज करते ही आपके नंबर पर एनएचए की ओर से एक टैक्स मैसेज में औटीपी प्राप्त होगा उसे भरें। यदि आपका नाम प्रदर्शित हो रहा है तो उसके सापेक्ष अपनी केवाईसी पूरी कराएं । पोर्टल पर जाने के बाद बेनिफियरी  ऑप्शन को सलेक्ट करे और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। अब आपके मोबाइल या कम्पयूटर स्क्रीन पर एक नयी विंडो खुलेगी। उसमे सभी विकल्पाें को चुनें ओर सर्च पर क्लिक करें। ई केवाईसी करने हेतु अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ रखें। इतना ही नहीं योजना का लाभ आयुष्मान सारथी ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर कर पूरी जानकारी लाभार्थी ले सकते है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts