सीनियर में जीटीबी व जूनियर में ऋषभ एकेडमी ने जीता मैच
-- ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी में खेले गए मैच
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे सीनियर वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सीनियर वर्ग में जीटीबी की टीम ने जीत प्राप्त की।
ऋषभ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 178 रन बनाए। इसमें शौर्य ने 44, रोनित ने 40, खुशी ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से आहद ने तीन, श्रेष्ठ ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी की टीम ने 23.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाए और दो विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से दिव्य ने 45, आदित्य ने 42, प्रिंस ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में आईश ने दो, शिव ने दो, ह म्माद ने दो और अरहान ने दो विकेट लिए।
, जूनियर वर्ग में खेले गए मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी जीटीबी की टीम ने 19 ओवर में 10 विकेट खोकर 137 रन बनाए। इसमें ऋतिक ने 29, तोहिनूर ने 27, श्रेयांश ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में आईश ने 4 और सुभान ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 138 रन बनाए और एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से मन्नू ने 35, कबीर ने 34, मुकुल ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभय ने 4, कार्तिक ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आगामी शनिवार को तीन दिवसीय मैच के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment