सीएम सामूहिक विवाह में 137 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
मेरठ। रविवार को जनपद के विभिन्न विकास खंडों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान 137 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। जनप्रतिनिधियों व प्रशासन अधिकारियों ने वैवाहिक जोड़ों को आर्शीवाद दिया।
सामूहिक विवाह का कार्यक्रम विकास खण्ड हस्तिनापुर ,मेरठ, सरधना में आयोजन किया गया। हस्तिनापुर के 35, विकास खण्ड मवाना के 36 व विकास खण्ड परीक्षितगढ़ के 29, विकास खण्ड मेरठ व सरधना के 6, नगर पंचायत बहसुमा के 3, हस्तिनापुर नगर पंचायत के 12, नगर पालिका मवाना के 10, नगर पंचायल परीक्षितगढ़ के 10 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 106 हिन्दु एवं 31 मुस्लिम कुल 137 जोडे वैवाहिक संबध में बंधे ।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हरेन्द्र जाटव सदस्य अनुसूचित जाति आयोग , ब्रहम सिंह,ब्लाक प्रमुख परीक्षितगढ़ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में श्वेतांक सिंह, जिला विकास अधिकारी मेरठ, सुनील कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डी.आर.डी.ए मेरठ, सुनील कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी, शेलेश राय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सुरेश गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी, राजेन्द्र कुमार, खण्ड विकास अधिकारी परीक्षितगढ़, अम्बरीश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी हस्तिनापुर, सतीश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी मवाना, राजीव कुमार अधिशासी अधिकारी मवाना/हस्तिनापुर, सहायक विकास अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी(स.क) व समाज कल्याण विभाग के समस्त कार्यालय व क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना में धनराशि को रूपये 51000/- से बढ़ाकर रूपये 1 लाख किया गया है। जिसके अन्तर्गत कन्या के बैंक खाते में 60000/- रूपये एवं 25000/- की वैवाहिक उपहार सामग्री, तथा 15000/- रूपये विवाह कार्यक्रम आयोजन पर व्यय होंगे। दिनांक 21 नवम्बर 2025 को अवतार फार्म हाउस कुराली जानी में सामूहिक विवाह कराया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक व पात्र व्यक्ति योजना की वैवसाईट https://cmsvy.upsdc.gov.in/ पर आवेदन ऑनलाईन कर सकते है।


No comments:
Post a Comment