डयूटी में लापरवाही पर एसएसपी ने छह पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
मेरठ। डयूटी में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार दौराला सर्किल में ड्यूटी के दौरान कार्य में रुचि न लेने एवं लापरवाही पाए जाने पर पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर किया गया है। इन पुलिसकर्मियों में उ0नि0 सुनील कुमार,थाना कंकरखेड़ा, उ0नि0 मंजीत सिंह, थाना दौराला, उ0नि0 प्रियांक शुक्ला, थाना पलवलपुरम, मु0आरक्षी 25 बाबू लाल, थाना कंकरखेड़ा, मु0आरक्षी 1074 मुनेश शर्मा,थाना पलवलपुरम और मु0आरक्षी 930 दीपचन्द, थाना पलवलपुरम शामिल हैं।


No comments:
Post a Comment