किठौर में फायरिंग और हुडदंग करने वाले 15 लोग गिरफ्तार, 8 गाड़ियां बरामद
मेरठ। थाना किठौर क्षेत्रान्तर्गत गाडियों पर चढ़कर हुडदंग मचाने और फायरिंग करने वाले 15 लोगों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 8 गाडियां बरामद हुई हैं। ये सभी पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड के समर्थक हैं। जो मतलूब गौड के चार भाइयों के जेल से छूटने पर किठौर में फायरिंग कर जश्न मना रहे थे। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जेल से छूटकर आये सजायाफ्ता फारूख पुत्र हाजी युसुफ, आफताब उर्फ कलुआ पुत्र युसुफ अली, नदीम पुत्र महफूज निवासीगण मौ जलालूद्दीनपुरा कस्बा व थाना किठौर को न्यायालय द्वारा जिला कारागार से रिहा किया था। इसके उपरान्त बिना किसी पूर्व अनुमति के अपनी रिहाई के बाद कस्बा किठौर में आकर अपने समर्थकों के साथ गाडियों पर हुडदंग मचाने और फायरिंग के साथ कस्बा किठौर में भय का माहौल उत्पन्न कर दिया। कस्बा किठौर में डयूटीरत निरीक्षक अरविन्द कुमार सहित पुलिस टीम द्वारा इन लोगों को रोका गया तो ये लोग नहीं माने और पुलिस कार्य में बाधा डाली। थाना किठौर पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए 15 व्यक्तियों को 8 गाडियों सहित पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया।


No comments:
Post a Comment