डीपीएस में तीन दिवसीय विविधांजलि का शानदार आगाज
फुटबॉल मैच में ट्राफी के लिए एक दूसरे के गोल पर हमले करते दिखाई दिए खिलाड़ी
मेरठ। शनिवार को बागपत रोड़ स्थित डीपीएस स्कूल में विधिधांजलि का शानदार तरीके से आगाज हो गया। प्रथम दिन इंटरस्कूल फुटबॉल टूर्नामेेंट में एक दूसरे से भिड़ते खिलाड़ी नजर आए।
इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की 20 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें पहले दिन शॉरविन इंटरनेशनल, द अध्ययन स्कूल, महावीर इंटरनेशनल स्कूल ,आई पी एम पब्लिकस्कूल, अशोका अकेडमी, बी आई टी ग्लोबल स्कूल, कुसुम पब्लिक स्कूल, विद्या ग्लोबल स्कूल के बीच मैच खेले गए। पहला मैच शॉरविन इंटरनेशनल और द अध्ययन स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें शॉरविन इंटरनेशनल और द अध्ययन स्कूल के बीच मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ, जिसे शॉरविन इंटरनेशनल ने पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से बढ़त हासिल कर मुकाबला जीता।दूसरा मैच महावीर इंटरनेशनल और आई.पी.एम के बीच खेला गया, जिसमे महावीर इंटरनेशनल, आई.पी.एम के बीच मुकाबला बराबरी पर ख़त्म हुआ, जिसका परिणाम पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से आई.पी. एम. ने जीत हासिल की।तीसरा मुकाबल विस्डम ग्लोबल स्कूल और दिल्ली ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया, 1-0 से विस्डम ग्लोबल ने मैच जीता।चौथा मुकाबला बी. आई. टी. और अशोका अकादमी के बीच खेला गया, जिसे अशोका अकादमी ने 1-0 से जीता।पाँचवाँ मुकाबला कुसुम पब्लिक स्कूल और विद्या ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया, जिसमे विद्या ग्लोबल ने शुरुआत से ही मैच में अपना दबदबा बनाये रखा और बड़े ही रोमांचक तरीके से बढ़त बनाते हुए विद्या ग्लोबल ने 4-0 के शानदार स्कोर से जीत हांसिल की। पूरे आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना था।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ गीत-संगीत की मधुर धुन तथा विद्यालय की डायरेक्टर अनुमेहा सिंह द्वारा गुब्बारे उड़ा कर किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया ने सभी टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो हमें जीत और हार दोनों में संतुलन बनाए रखना सिखाते हैं। उप प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा भारद्वाज ने मैदान पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी। सभी टीमों के खिलाड़ी ऊर्जावान और उत्साहित दिखे। कुशल रणनीति के साथ मैच का रोमांचक मुकाबला शुरू हुआ।
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                


No comments:
Post a Comment