लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता की नींव रखी थी- डिप्टी सीएम
बृजेश पाठक ने सरदार पटेल की एकता यात्रा में भाग लिया, जनता को संबोधित किया
मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित एकता यात्रा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मेरठ शामिल हुए। उन्होंने बेगमपुल से जीआईसी मैदान तक पदयात्रा की और वहां आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।
बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार सरदार पटेल के जीवन और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा, “लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता की नींव रखी थी, भाजपा सरकार उन्हें पूरे सम्मान के साथ याद कर रही है।
दिल्ली धमाके पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, दिल्ली की घटना के बाद एजेंसियां जांच में जुटी हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है। सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
कार्यक्रम में युवाओं और आम जनता की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। मंच से बृजेश पाठक ने कहा कि बिहार में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत तय है, जनता ने एक बार फिर कमल के पक्ष में जनादेश दिया है।
दिल्ली ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली से सटे जिलों में विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सभी पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।


No comments:
Post a Comment