विद्या नॉलेज पार्क में नेट फीस हटाने को लेकर छात्राें ने काटा हंगामा
मेरठ।जॉनी थाना क्षेत्र के विद्या नॉलेज पार्क में गुरुवार दोपहर को छात्रों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया उनका कहना है कि उनकी प्रमुख मांग में नेट फीस हटाना और सभी विद्यार्थियों को 31 दिसंबर तक फीस जमा करने का समय देना शामिल है उन्होंने फीस में जोड़ी गई । कौशल विकास फीस पर भी आपत्ति जताई है जबकि कौशल विकास की कक्षाएं आयोजित नहीं की जा रही है इससे अतिरिक्त एनसीसी एनसीसी और प्रैक्टिकल फीस के नाम पर आवश्यक शुल्क वसूली बंद करने की मांग की है
छात्रों का हंगामा देख जानी थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र व एस एस आई कपिल देव मौके पर पहुंचे उन्होंने किसी तरह छात्रों को समझाने के प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने वर्ष 2025 के सभी विद्यार्थियों के दीक्षा फॉर्म तुरंत जमा करने की मांग की साथ साथ विद्यार्थियों के पहचान पत्र और अन्य संबंधित सुविधाओं की वैधता संचित करने की अपील की छात्राओं ने शौचालय की खराब सुधार करने की और हॉस्टल में रहने वाले छात्र छात्राओं के लिए खेल और भी सुविधा उपलब्ध ,पार्किंग सुविधा उनकी सुरक्षा अन्य मांगे रखी, इस दौरान कॉलेज प्रबंधन से भी बात की लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उनकी मांगों को जल्द ही समाधान करने की बात कही ।आपको बता दें कि विद्या नॉलेज पार्क लगातार विवादित सुर्खियों में बना हुआ है इसकी जमीन और ट्रस्ट को लेकर भी कोर्ट में मामला चलने की सूचना है साथ ही साथ यूनिवर्सिटी की सारी सपत्ति बैंक में गिरवी रखने की भी सूचना मिल रही है जिससे लग रहा है कि शायद विद्या यूनिवर्सिटी चलने से पहले ही बंद हो सकती है।


No comments:
Post a Comment