युवा देश का भविष्य है - डिप्टी सीएम 

23 वें अखिल भारतीय मेले का हुआ उ‌द्घाटन 

 मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 23वें अखिल भारतीय विज्ञान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि  डिप्टी सीएम  ब्रजेश पाठक  ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये डिप्टी  ब्रजेश पाठक  ने कहा युवा देश का भविष्य है  कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दे रहे है। इन विद्यालयों के परीक्षा परिणाम अन्य विद्यालयों की अपेक्षा बेहतर रहते हैं। 

 इससे पूर्व अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य  कृष्ण कुमार शर्मा ने कराया। विज्ञान मेले की प्रस्ताविकी नगेन्द्र पाण्डेय (अखिल भारतीय विज्ञान संयोजक) ने प्रस्तुत की। इस अखिल भारतीय विज्ञान मेले में पूरे देश से 473 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष वरूण अग्रवाल (एम.डी., एडिको प्राइवेट लिमिटेड), अति विशिष्ट अतिथि कृष्ण गोपाल (सह सर कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), विशिष्ट अतिथि  बिजली राज्य मंत्री  सोमेन्द्र तोमर  विशिष्ट अतिथि प्रो. रविन्द्र कान्हरे  (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विद्या भारती) रहे।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये  रविन्द्र कान्हरे ने कहा कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के द्वारा समस्त देश में 23000 विद्यालय चल रहे हैं। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते है उनमें से विद्यार्थियों में विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो इसलिये यह विज्ञान मेला आयोजित किया जा रहा है। जिससे आज के ये बाल वैज्ञानिक भविष्य के महान वैज्ञानिक बन सकें।

अति विशिष्ट अतिथि कृष्ण गोपाल ने बोलते हुए कहा कि विज्ञान मेला इन वैज्ञानिकों के अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच है। इससे इन्हें आगे बढने की प्रेरणा मिलेगी। अध्यक्षीय आशीर्वचन  वरूण अग्रवाल ने प्रदान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन जगबीर शर्मा (सम्भाग निरीक्षक) ने किया। इस अवसर पर मनमोहन गुप्ता, डा. आशीष अग्रवाल, डा. विनोद अग्रवाल, डा. सुधांशु अग्रवाल,  राजेन्द्र अग्रवाल (पूर्व सांसद),  अरूण जिंदल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts