गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी ब्लू को हराया
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी ब्लू के बीच मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता।
जीटीबी ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 145 रन बनाए। इसमें ऋतिक ने 40, विराट ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में गोल्डन ने 3, अर्जुन ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 19 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें मन्नू ने 41, तोहिनूर ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अविरल ने दो विकेट लिए। कोच अतहर अली ने बताया कि आज सीनियर वर्ग का मैच खेला जाएगा।


No comments:
Post a Comment