चोरों ने मकान खंगाला-सोने के जेवरात, एलईडी व हजारों की नकदी चोरी

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित बद्रीनाथ कॉलोनी में एक बंद मकान से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। चोरों ने एलईडी टीवी, ज्वेलरी व 55,000 रुपये नकद चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब परिवार शादी में गया हुआ था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालते हुए चोरो की तलाश में जुट गई। 

आदित्य कुमार झा ने बताया कि रविवार सुबह जब वह अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला पाया। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। पड़ोसियों को बुलाकर पूछा व अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर सभी सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। चोरों ने एलईडी टीवी, ज्वेलरी व 55,000 रुपये नकद चुराकर ले गए। चोरों ने घर में घुसने के लिए छत पर लगे जाल को उखाड़ा। पास के निर्माणाधीन मकान में लगी सीढ़ी का इस्तेमाल कर वे छत तक पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही दो थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, भावनपुर पुलिस और गंगानगर पुलिस के बीच सुबह से शाम तक सीमा विवाद को लेकर बहस चलती रही। अंत में तय हुआ कि बद्रीनाथ कॉलोनी भावनपुर थाना क्षेत्र में आती है।सीओ सदर देहात शिव प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts