अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन
मेरठ। अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर के प्रांगण में बाल दिवस के उपलक्ष में बाल मेले का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यार्थियों ने तरह-तरह के व्यंजनों एवं गेम्स के स्टाल लगाए।
विद्यार्थियों के अभिभावक भी मेले में उपस्थित हुए सभी ने मेले का लुफ्त उठाया। बच्चों ने मेले में अपने खाने पीने की चीज बेचने का अनुभव किया। विद्यालय के डायरेक्टर सचिन शर्मा ने मेले का फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ दिव्या भारद्वाज ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment