आईआईएमटी विवि के छह छात्रों का चयन
- इन्फिनिटी एजुकेशन लिमिटेड ने काउंसलर के पद पर किया चयन
- 6.90 लाख से लेकर 7.50 लाख प्रति वर्ष का वेतनमान मिलेगा
मेरठ। आईआईएमटी समूह के छह छात्रों का चयन प्रतिष्ठित ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफ़ॉर्म इन्फिनिटी एजुकेशन लिमिटेड में काउंसलर के पद पर हुआ है।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के एचओडी अभिषेक वर्मा ने बताया की इन्फिनिटी एजुकेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बीबीए के छात्र हर्षित अग्रवाल, वाशु चौहान, निकिता सहरावत, काव्या सिंह और एमबीए के छात्र विश्वजीत कुमार (आईआईएमटीयू), अक्षत भटनागर बी.कॉम (ऑनर्स) का चयन किया है। काउंसलर के पद पर चयनित बीबीए के छात्र हर्षित अग्रवाल, वाशु चौहान, निकिता सहरावत, काव्या सिंह और बी.कॉम ऑनर्स के छात्र अक्षत भटनागर को 6.90 लाख प्रति वर्ष और एमबीए के छात्र विश्वजीत कुमार को 7.50 लाख प्रति वर्ष का वेतनमान दिया जाएगा। चयनित छात्रों को निर्धारित वेतनमान के अतिरिक्त अन्य इंसेंटिव भी दिए जाएंगे।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल व कुलपति डॉ0 दीपा शर्मा ने चयनित छात्रों और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट अभियान को सफल बनाने में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सीनियर प्लेसमेंट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुरेंद्र चौहान, प्लेसमेंट एग्जीक्यूटिव अभिषेक सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


No comments:
Post a Comment