आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

- होटल मैनेजमेंट विभाग के छात्र-छात्राओं ने होटल पार्क प्लाजा फरीदाबाद का में होटल व्यवसाय की बारिकियां जानी

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग के छात्र-छात्राओं ने होटल पार्क प्लाजा फरीदाबाद का शैक्षिक भ्रमण किया। होटल के एच.आर. मैनेजर सुखलेन्द्र ने छात्रो को ग्रुप की विभिन्न विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ने छात्र-छात्राओं को अपनी पर्सनालिटी कम्यूनिकेशन, ग्रुमिंग को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

होटल पार्क प्लाजा फरीदाबाद के जनरल मैनेजर श्री सनी पराशर ने छात्र-छात्राओं को अपनी नॉलेज को अपडेट करने एवं टेक्नीकल स्किल्स बढ़ाने पर जोर दिया। होटल अधिकारियों ने विभिन्न डिपार्टमेन्ट का भ्रमण कराते हुए छात्रों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

छात्र-छात्राओं के इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान संस्थान के शिक्षक विकास कुमार वर्मा एवं कृष्ण भारद्वाज मौजूद रहे। संस्थान के डीन निर्भय कुमार ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण सीखने की प्रक्रिया में अत्यंत सहायक होते हैं।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts