सोनल चौहान की 'मिर्जापुर: द फिल्म' में हुई एंट्री

मुंबई। 'जन्नत' फेम अभिनेत्री सोनल चौहान की एंट्री 'मिर्जापुर: द फिल्म' में हो गई है। इसकी जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी। सोनल ने भी टीम को थैंक्स कहते हुए एक पोस्ट किया है।
अभिनेत्री सोनल चौहान को ‘जन्नत’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार गिफ्ट हैंपर और प्रोडक्शन हाउस के एक नोट की झलक दिखाई। नोट में जानकारी दी गई है कि सोनल अब मिर्जापुर फिल्म का हिस्सा हैं। इस नोट में लिखा है, "प्रिय सोनल, हम आपको 'मिर्जापुर' की टीम में पाकर बहुत उत्साहित हैं। हम पर्दे पर आपके अभिनय का जादू को देखने के लिए बेताब हैं।"
सोनल ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैं 'मिर्जापुर: द फिल्म' में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अली फजल एक बॉडी बिल्डर के रूप में दिखाई देंगे, इसके लिए उन्होंने जमकर ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और मोहित मलिक जैसे नए कलाकार भी हैं। इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हुई है, मगर इसे अगले साल तक रिलीज किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts