प्रबन्ध निदेशक ने किया विद्युत कार्यशाला एवं विद्युत भण्डार केन्द्र का निरीक्षण

निरीक्षण में कर्मचारियों की सुरक्षा, ट्रांसफार्मर मरम्मत की गुणवत्ता और सामग्री की व्यवस्था पर दिए निर्देश

 मेरठ । मंगलवार को   पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश  गुप्ता  विक्टोरिया पार्क मेरठ स्थित कार्यशाला पहुंचकर, विद्युत कार्यशाला मेरठ का निरीक्षण किया, निरीक्षण का उद्देश्य कार्यशाला के परिचालन, कर्मचारियों की सुरक्षा और ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता और रख-रखाव सुनिश्चित करना था। प्रबन्ध निदेशक ने विद्युत कार्यशाला पहुचकर, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता की जानकारी ली और मुख्य रख-रखाव ट्रांसफार्मर आयल, टैक, ट्रांसफार्मर कूलिंग कॉयल और ब्रैथर सहित उपयुक्त होने वाली सामग्री एवं पार्ट का निरीक्षण और उनकी कार्यशीलता की जाँच की। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर, तत्काल बदला जाए।

प्रबन्ध निदेशक ने ट्रांसफार्मर रिपेयर होने के प्रोसेस की प्रकिया देखी और निर्देश दिए कि व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणो का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए, जिसमें सेफ्टी हैलमेट, ग्लब्स और अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए। प्रबन्ध निदेशक ने ट्रांसफार्मर के लाईन डायग्राम, टैंक, कोर कॉयल, असेम्बली यूनिट का परीक्षण किया। बाइंडिंग सेक्शन का निरीक्षण करने पर बाइंडिंग मशीन की कार्यशीलता और ट्रांफार्मर टैस्टिंग की जाँच को परखा और लाईन कनेक्शनों की विस्तृत जाँच की।

कार्यशाला का निरीक्षण करने के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक द्वारा विक्टोरिया पार्क स्थित विद्युत भण्डार केन्द्र मेरठ का विधिवत भ्रमण किया और विद्युतं भण्डार केन्द्र पर सामग्री के सही रख-रखाव और स्कैब डिस्पोजल नियमानुसार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। प्रबन्ध निदेशक ने कहा की भण्डार केन्द्र पर साफ-सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए, भण्डर केन्द्र पर सामग्री को सुव्यवस्थित से रखा जाए, फायर सेफ्टी इक्विपमेंट की नियमित रूप से चैकिंग कराई जाए। उन्होनें निर्देश दिए की विद्युत भण्डार केन्द्र में स्थित सी०सी० टी०वी० कैमरों को कार्यशील रखा जाए मौके पर प्रबन्ध निदेशक ने फायर एक्सटिंग्विशर की भी जाँच की।

कार्यशाला के निरीक्षण के दौरान अरुणेन्द्र कुमार राव अधिशासी अभियन्ता कार्यशाला खण्ड मेरठ,  अमित कुमार सहायक अभियन्ता, नीरज कुमार अवर अभियन्ता कार्यशाला मेरठ,  अमित शर्मा अवर अभियन्ता आदि तथा विद्युत भण्डार केन्द्र के निरीक्षण के दौरान आदेश कुमार कौशल अधीक्षण अभियन्ता विद्युत भण्डार मण्डल मेरठ,  वरूण वर्मा अधिशासी अभियन्ता विद्युत भण्डार खण्ड मेरठ एवं  अवधेश कुमार सहायक अभियन्ता भण्डार आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts