तमिलनाडु में दो बसों की आमने सामने की टक्कर में 8 महिलाओं समेत 11 यात्रियों की मौके पर मौत
तमिलनाडु ।तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को दो सरकारी बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 8 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई । हादसे में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर ही लाशें बिछ गईं। दुर्घटनास्थल पर चीख-पुकार मचती रही। घायल यात्री क्षतिग्रस्त बस की खिड़की और सामने वाले शीशे से कूदते हुए नजर आए। मंजर देख हर कोई दहशत में आ गया। आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दी गई।
इस सड़क हादसे की जानकारी देते हुए जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बताया कि यह दुर्घटना कराईकुडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई। 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में 8 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है।
20 से अधिक लोग हुए घायल
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि यह आमने-सामने की टक्कर थी, कारण स्पष्ट नहीं है, हम इसकी जांच कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment