प्रादेशिक सेना भर्ती शुरू, 792 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
मेरठ। सोफीपुर स्थित आर्मी क्षेत्र में आज सोमवार को प्रादेशिक सेना भर्ती शुरू हुई है। इस भर्ती में गाजियाबाद, हरिद्वार सहित आसपास के जिले और राज्यों से अभ्यर्थी पहुंचे। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रदेश और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए प्रादेशिक सेना(टीए)में भर्ती सोफीपुर लांग रेंज में शुरू होगी। यह भर्ती 15 दिसंबर तक चलेगी। 792 पदों के लिए यह भर्ती होगी। इसमें सैनिक सामान्य ड्यूटी 752, सैनिक क्लर्क छह, सैनिक शैफ सात, सैनिक शैफ स्पेशल एक, सैनिक कुक मेस दो, सैनिक स्टेवार्ड दो, सैनिक कारीगर धातुकर्म दो, सैनिक कारीगर लकड़ी दो, सैनिक हेयर ड्रेसर तीन, सैनिक दर्जी एक, सैनिक हाउस कीपर दस व सैनिक धोबी के चार पद शामिल हैं।
सेना भर्ती में उत्तराखंड के उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर व टिहरी गढ़वाल जिलों की भर्तियां की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की भर्ती 13 दिसंबर को आयोजित होगी। सैन्य अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि प्रादेशिक सेना में चयन निष्पक्ष व पारदर्शी है। केवल योग्यता के आधार पर ही चयन होता है। प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए किसी को भी रिश्वत न दें और अभ्यर्थी रिश्वतखोरों के झांसे में न आएं।


No comments:
Post a Comment