42 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर हुआ फरार

सीसीटीवी कैमरे में परिवार संग जाता दिखाई दिया, कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा 

मेरठ।  थाना कोतवाली इलाके में जेवरात बनाने वाला कारीगर 42 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। कारीगर सीसीटीवी कैमरे में जाता दिखाई दिया है। दुकान स्वामी की तरफ से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

कोतवाली के डालमपाड़ा में बंगाली कारीगर सोमनाथ खारा की दुकान है। वह सर्राफ का सोना लेकर ठेके पर जेवरात बनाने का काम करते हैं। कई कारीगर उन्होंने लगा रखे हैं। इन कारीगरों के परिवार भी साथ ही रहते हैं। इन्हीं में पश्चिम मेदंनीपुर पश्चिम बंगाल निवासी तन्मय सामंत भी था। तन्मय पत्नी को डाक्टर को दिखाने की बात कहकर दुकान से गया लेकिन वापस नहीं आया।सोमनाथ खारा ने देखा कि तन्मय दो घंटे बाद भी वापस नहीं आया है। उन्होंने उसका नंबर मिलाया तो वह भी स्विच आफ आ रहा था। उन्होंने तत्काल उस जगह जाकर देखा, जहां तन्मय परिवार को लेकर रह रहा था। मकान पर ताला था और वहां कोई नहीं था।

कैमरे में जाता दिखाई दे रहा आरोपी

कारीगर सोमनाथ खारा ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सोमनाथ ने बताया कि 42 ग्राम सोना तन्मय के पास था, जिसके उसे जेवर तैयार करने थे। सोने की कीमत 5.30 लाख रुपये है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो एक फुटेज में तन्मय अपने परिवार के साथ चुपचाप जाता दिखाई दे गया।

पश्चिम बंगाल किया गया संपर्क

सोमनाथ की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एक टीम तैयार कर पश्चिम बंगाल भेजी जा रही है। यह टीम तन्मय के इलाके की थाना पुलिस से संपर्क में है। पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन से लेकर घर से निगरानी शुरु हो गई है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts