हाउस टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में 22 दिसंबर को ‘मेरठ बंद’ करेगी महानगर कांग्रेस — रंजन शर्मा
मेरठ 23 नवम्बर,। गांधी इंस्टिट्यूट, हापुड़ बाईपास मेरठ में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम द्वारा की गई हाउस टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में एक विशेष आपात बैठक आयोजित की गई।
बैठक का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया।
बैठक में नगर निगम की जनविरोधी नीतियों को लेकर गहरी नाराज़गी जताई गई। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि ज़ब ज़ब भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनता हैं, तब तब जनता ऊपर टैक्सों की भरमार की जाती है,नगर निगम की टैक्स बढ़ोतरी जनता पर आर्थिक बोझ डालने और आम आदमी का शोषण करने वाला निर्णय है, जबकि पूरा देश भाजपा की नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से जूझ रहा है जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस दौरान 22 दिसंबर को पूर्ण ‘मेरठ बंद’ कराने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ।बैठक में नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा के सांसद,विधायक व अध्यक्ष व कार्य कर्ताओं द्वारा चुनाव अधिकारी के साथ की गई अभद्रता पर भाजपा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया।अध्यक्ष रंजन शर्मा ने लगभग 30 मिनट दिए अपने तीखे और ऊर्जा से भरे संबोधन में कहा कि नगर निगम जनता को राहत देने के बजाय भाजपा के समर्थन में जेब काटने में लगा है”
उन्होंने कहा कि—हमारे शहर में महत्वपूर्ण सडके खस्ता हाल है, जबकि टैक्स दोगुना-तिगुना कर दिया गया है।”
“नालियाँ उफन रही हैं, सड़कों पर गड्ढे हैं, स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, पानी की सप्लाई बदतर है—ऐसे में नगर निगम किस आधार पर हाउस टैक्स बढ़ा रहा है?”
उन्होंने कहा कि “जनता पहले से महंगाई की मार झेल रही है। रसोई गैस, बिजली बिल, शिक्षा, इलाज—सब महंगा है। ऐसे में हाउस टैक्स बढ़ाकर नगर निगम ने भाजपा के सहयोग से जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।”
उन्होंने कहा कि “हम जनता के खिलाफ होने वाले हर अन्याय का विरोध करेंगे। कांग्रेस सड़क पर उतरेगी, और 22 दिसंबर को पूरा मेरठ बंद रहेगा।”
उन्होंने कहा कि हम इस मेरठ बंद में सभी राजनीतिक दलों व व्यापार संघो से अनुरोध करते हैं कि जनता के इससे जुड़े मुद्दे में हमारा सहयोग करें और मेरठ बंद को पूर्णता सफल बनाएं
“जनता की ताकत से निगम को झुककर फैसला वापस लेना होगा, टैक्स वापसी तक कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं। जनता को साथ लेकर हम एक ऐतिहासिक बंद करेंगे।”
“हमारी लड़ाई किसी पार्टी के खिलाफ नहीं, जनहित के लिए है, गरीबों और मध्यवर्ग के लिए है।”
ब्लॉक-वार और वार्ड-वार जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा करते हुए रंजन शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी दी और कहा कि—“हर वार्ड में नुक्कड़ सभा होगी, हर मोहल्ले में जागरूकता अभियान चलेगा, और व्यापारी भाइयों से व्यापक समर्थन लिया जाएगा।
बैठक संचालन करते हुए प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा नगर निगम ने जनता के हितों से खिलवाड़ किया है।जब सेवाएँ शून्य हैं, तो टैक्स बढ़ाने का कोई नैतिक अधिकार नगर निगम को नहीं है।”
यह टैक्स बढ़ोतरी ‘जनता को दंडित करने’ जैसा निर्णय है।कांग्रेस का संघर्ष जनता के लिए है, किसी व्यक्ति या दल के लिए नहीं।
“22 दिसंबर का बंद निगम के खिलाफ जनता का शांतिपूर्ण लेकिन प्रबल संदेश होगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष की भूमिका निभाना कांग्रेस का कर्तव्य है और हम हर कीमत पर जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे।
पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने कहा कि नगर निगम का काम जनता की सेवा है, न कि जनता को आर्थिक बोझ से दबाना है
उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य बंद हैं, और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है,टैक्स बढ़ोतरी नगर निगम की विफलता को छिपाने का तरीका है।”
कांग्रेस पार्टी यह नाइंसाफ़ी बर्दाश्त नहीं करेगी। हम जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरेंगे।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मेरठ बंद को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण समर्पण से जुट जाएँ।
विनोद शर्मा ने कहा कि “नगर निगम ने जनता की नब्ज़ पकड़ने की कोशिश तक नहीं की। बिना किसी सार्वजनिक परामर्श के टैक्स बढ़ा दिया गया।”
पीसीसी सदस्य डॉ दिनेश मोहन शर्मा ने कहा कि नगर निगम के खर्चों और भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर डालना बंद होना चाहिए।
कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ एकजुट है।”
हेमचंद ठेकेदार ने कहा कि महिलाएँ घरेलू बजट संभालती हैं। टैक्स बढ़ोतरी से गृहिणियों पर सबसे बड़ा असर पड़ेगा।
मोहिउद्दीन गुड्डू ने कहा कि युवा यह नहीं होने देंगे कि शहर को टैक्स के बोझ तले कुचला जाए।”
अनिल अरोड़ा ने कहा कि “22 दिसंबर का बंद ऐतिहासिक होगा। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मैदान में होगा।
सलीमुद्दीन शाह ने कहा कि व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए और नागरिक समाज से सहयोग लिया जायेगा।
अंत में अध्यक्ष रंजन शर्मा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि:
“कांग्रेस जनता की आवाज है, और जब तक जनता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।”
बैठक में डॉ उमेश शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, जेपी शर्मा, प्रेम सिंह,विजय शर्मा एडवोकेट, रोहित पाराशर, राजू यादव, आदि उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment