कक्षा 12 के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन
मेरठ। के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा-12 के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का किया गया आयोजन किया गया। विद्यालय में प्रतिष्ठित करियर मेंटरराजेश मिश्रा द्वारा एक ज्ञानवर्धक करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र दो चरणों में हुआ - पहला चरण ह्यूमैनिटीज व कॉमर्स स्ट्रीम के लिए तथा दूसरा चरण विज्ञान स्ट्रीमके छात्रों के लिए आयोजित किया गया। इस सत्र के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों काे बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु टाइम टेबल मैनेजमेंट, नियमित स्वाध्याय, फ्लैशकार्ड व सैंपल पेपर के उपयोग द्वारा सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने करियर चयन में रुचि व क्षमता की पहचान का े प्राथमिकता देने और क्यूट के लिए सही विषय संयाेजन व रणनीतिक तैयारी हेतु सुझाव भी दिया। डिजिटल युग में हो रहे बदलावों के साथ नई करियर संभावनाओं - जैसे AI PROMPT ,एव म इमेज कंसलटेंट से भी छात्रों काे परिचित कराया गया।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने राजेश मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सत्र छात्रों को बोर्ड परीक्षा में तैयारी करने के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होते है।

No comments:
Post a Comment