विधायक अमित अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर किया गया संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारम्भ 

11 से 31अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा 

  मेरठ । साेमवार से जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज हो गया। यूपीएचयी पुलिस लाइन में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने 

 हरी झण्डी दिखाकर संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारम्भ किया गया। जो  (5 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर ) चलाया जाएगा।  कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शुभारम्भ रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, , जिला क्षय रोग अधिकारी विपुल कुमार , नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह , यूपीएचसी के पुलिस लाइन के एमओआईसी डा अंकुर त्यागी एवं  नगरीय मलेरिया अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



 इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि अभियान को सभी विभाग मिलकर सफल बनाए । ताकि लोगों को संचारी राेग बचाया जा सके। 

 सीएमओ डा अशोक कटारिया ने बताया अभियान में सभी विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। इसके लिए मलेरिया विभाग की टीमें भी लोगों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए जागरूक करेंगे। आगामी 11 अक्टॅूबर से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जो आगामी 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। 

 जागरूकता रैली में  रैली में एन.ए.एस इन्टर कॉलेज के एन.सी.सी छात्रों समेत 100 से अधिक छात्रों एवं 73 डीबीसी वर्करो ने प्रतिभाग किया।  रैली में पशुपालन विभाग, नगर निगम के फोगिंग वाहन, आई.सी.डी.एस विभाग से ऑगनबाड़ी कर्मियों, यूनीसेंफ, डब्ल्यू.एच.ओ तथा क्षय रोग के अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। रैली पुलिस लाईन से जिलाधिकारी, मेरठ आवास, कैलाश प्रकाश स्टैडियम, आई.जी आवास, सर्किट हाऊस, होते हुए, वापस नगरीय प्रा.स्वा. केन्द्र पुलिस लाईन में समाप्त हुई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts