प्रेम प्रंसग के चलते की गयी महिला की हत्या
पति को किसी और प्रेम प्रसंग का था शक , आरोपी शिक्षिक गिरफ्तार
मेरठ । थाना टीपीनगर में 4 अक्टूबर को एक महिला के मिले शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में हत्यारोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का टीचर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 4 अक्टूबर को दोनों ने साथ में शराब पी। टीचर को शक था उसका किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया।आरोपी ने महिला के गले पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
टीपीनगर के ग्राम पुट्ठा निवासी कृष्णपाल को 4 अक्टूबर को वेदव्यास पुरी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर आठ में झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा दिखा। उसने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया।महिला के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले थे।
महिला के दाहिने हाथ पर दीपक, धर्मपाल और अनीता लिखा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई थी। अगले दिन मृतका की पहचान अनीता पत्नी दारा सिंह निवासी सरसवा थाना दौराला (40 वर्ष) के रूप में हो गई।
सीसीटीवी कैमरे की मदद से दबोचा आरोपी
एसएचओ अरुण मिश्रा ने बताया- पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। करीब 20 से ज्यादा कैमरे खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी पहचान की और सोमवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान टीचर मनोज पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम डूगरावली परतापुर के रूप में हुई।
शराब के नशे में हुआ था विवाद
पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज मास्टर ने खुलासा किया- वह ट्यूशन पढ़ाता था, जहां एक महिला के बच्चे पढ़ने के लिए आते थे। अनीता इसी महिला की बहन थी। धीरे-धीरे उन दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और प्रेम संबंध बन गए। मनोज ने बताया-अनीता शराब पीती थी।
गुस्से में आकर गले पर मारा चाकू
अक्सर शराब पीकर दोनों में विवाद होता था। उसे शक था कि अनीता किसी और के भी संपर्क में है। वारदात वाले दिन दोनों रेलवे लाइन के पास शराब पी रहे थे। मनोज को शक उसका किसी और के साथ अफेयर है। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसी विवाद में पास पड़े चाकू से उसने अनीता के गले पर वार कर दिया। अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव झाड़ी में फेंककर वह भाग निकला।


No comments:
Post a Comment