यूनियन बैंक ने सर्तकता जारूकता सप्ताह के अंतर्गत निकाली वॉकथान 

 स्कूली बच्चों समेत बैंक के कर्मचारियों व अधिकारियों ने की शिरकता 

मेरठ। यूनियन बैंकऑफ इंडिया अंचल कार्यालय की ओर से सतर्कता जागरूक्ता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कमिश्नरी पार्क से से कुलवंत सिंह स्टेडियम तक वॉकथान रैली निकली गयी। जिसमें डीएम डा. वी के सिंह समेत बैंक के कर्मचारियों व अधिकारियों समेत  स्कूली बच्चाों ने भाग लिया। 

वाॅकथान का शुभारंभ डीएम डा. वीके सिंह व मुंबई से आए मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर बोलते हुए डीएम डा. वी के सिंह ने कहा बैंक की चलाया जा रहा सतर्कता जागरूकता अभियान काफी सराहनीय कार्य है। उन्होनें वर्तमान समय में लाेगों को जागरूक रहना बेहद आवश्यक है। आपकी जरा सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने अपील करते हुए कहा अगर किसी भी स्थान कुछ गलत होता दिखाई दे रहा है। तो उसे नजर अंदाज न करे । सोशल मीडिया पर आप उसे शेयर करे। मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा बैंक की ओर से लगातार सतर्कता जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। बैंक के ग्राहकों के लिए अभियान समय समय पर  चलाया जाता है। इसके अतिरिक्त मैसेज के माध्यम से फ्राड से बचने के लिए उपाय बताए जा रहे है। इस दौरान वॉकथान रैली निकाली गयी। रैली एसएसपी आवास से होती हुई सीडीए से कुलवंत सिंह स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान मेजर जनरल सुमित राणा ने पौधा रोपण करते हुए अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यक है अगर आप सतर्क रहेंगे तो दूसरो ंको सतर्क कर सकेंगे। इस दौरान पांच सौ पाैधों  का रोपण किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts