चाय की दुकान पर कैंट विधायक ने  किया पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद

 मेरठ। शनिवार को  कैंट विधायक  अमित अग्रवाल  ने दुर्गा मंदिर सेंट मैरी के पीछे, रजवन बाज़ार मेरठ कैंट स्थित सोनू कनौजिया की चाय की दुकान पर पहुंचकर मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान चाय की गर्मागर्म चुस्कियों के बीच क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों की प्रगति एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक  ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनसमस्याओं पर सुझाव प्राप्त किए और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं, और ऐसे संवाद कार्यक्रम संगठन की जमीनी पकड़ को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा की भावना के साथ निरंतर क्षेत्र के लोगों के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts