डीआईजी रेंज ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शहर का पैदल किया भ्रमण

मेरठ। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर डीआईजी ने एसपी सिटी व भारी पुलिस बल के साथ शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने भीड़ भाड़ वाले इलाकों, सर्राफा मार्किट, मुख्य बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया। मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत महिला सुरक्षा का भी जायजा लिया। 

पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी द्वारा शुक्रवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के साथ मिशन शक्ति – 5.0 अभियान एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सर्राफा मार्केट व भीड़ भाड़ वाले बाजारो में पैदल गश्त कर सर्राफा दुकानो की सुरक्षा का आंकलन किया। सर्राफा दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं मुख्य गार्डो की ब्रीफिंग करने हेतु सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।वहीं जुमे की नमाज़ और करवाचौथ पर्व के एक ही दिन पड़ने के कारण पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। शहर के भूमिया का पुल चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों को अति संवेदनशील घोषित कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

संवेदनशील और मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा है। भूमिया का पुल चौराहा, घंटाघर, हापुड़ अड्डा और हापुड़ रोड जैसे क्षेत्रों में पुलिस तथा पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति का जायज़ा लेते रहे । इसके अतिरिक्त, ड्रोन कैमरों के ज़रिए भी आसमान से निगरानी की  गयी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।                          एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि शहर के चप्पे-चप्पे पर नज़र रखी जा रही है और शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। त्योहारों के मद्देनज़र सोशल मीडिया पर भी कड़ी नज़र रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा और जनता से भाईचारे के साथ मिलकर त्योहार मनाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts