शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म
मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र की एक तलाकशुदा महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी उससे किराए पर घर दिलाने के बहाने मिला था। महिला द्वारा थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई।
शास्त्री नगर निवासी महिला ने बताया कि उसने अपने पति से 2020 में तलाक ले लिया था। वह किराये पर मकान की तलाश कर रही थी। उसी बीच उसकी मुलाकात अभिषेक सागर से हुई और वह उसके सम्पर्क में आ गई। आरोपी युवक ने उससे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने उसके लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह शादी करने से मुकर गया। जिसकी शिकायत 24 सितम्बर को थाना पुलिस से कि व आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के मुकद्मा दर्ज कर लिया लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं की। आरोपी महिला पर लगातार फैसला का दबाव बना रहा है। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
No comments:
Post a Comment