एटली की फिल्म से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का पहला लुक

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन की फिल्मों का हर किसी को इंतजार रहता है। पुष्पा 2 की धुआंधार सफलता के बाद अब एक्टर नए प्रोजेक्ट एए22एक्सए6 पर जुटे हुए हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन बॉलीवुड को 1000 करोड़ी फिल्म देने वाले एटली कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है। वहीं इस बीच सेट से अल्लू अर्जुन की फोटो वायरल हुई है, जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर लीक हुई फोटो में अल्लू अर्जुन का खास अंदाज देखने को मिल रहा है। ब्लैक ट्रैक सूट में बालों का बन बनाए हुए वह नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि वो एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये फोटो एए22एक्सए6 के सेट की है या किसी और जगह की, लेकिन फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts