पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज में फ्रेशर फेस्ट ‘फ्रेशर्स बैश आगमन 2025’ का आयोजन
- प्रसिद्ध बैण्ड ’’कारनामा द बैण्ड’’ की धुनों पर झूमे छात्र-छात्राएं
मेरठ। पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज, 17, माल रोड़, मेरठ में नवागन्तुक छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर फेस्ट ‘‘फ्रेशर्स बैश आगमन 2025’’ के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल के कर-कमलो द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ तान्या कटारिया द्वारा गणेश वन्दना से हुआ। छात्र-छात्राओं ने भारतीय एवं पश्चिमी नृत्यों से दर्शकों का मन मोह लिया। बी0बी0ए एवं बी0सी0ए0 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक में अपना जलवा बिखेरा।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण दिल्ली के प्रसिद्ध बैंड ’’कारनामा द बैण्ड’’ की धुनों पर सभी झूम उठे। फ्रेशर समारोह की मिस ग्रेसफुल जया बी.बी.ए. , मिस्टर ग्लैमरस अक्षित चौधरी बी.सी.ए., मिश फैशनिस्टा याशिका यादव बी.सी.ए., मिस्टर फैशनिस्टा वंश मित्तल बी.बी.ए. रहे। समारोह के विजेता मि. फ्रेशर अभिषेक चौहान बी0सी0ए0 एवं मिस फ्रेशर श्रंगिका बी.बी.ए. रही।
कार्यक्रम का योग्य संचालन आशुतोष भटनागर, शिवानी पाण्डे, विधि जिंदल, शिप्रा शर्मा ने किया। निर्णायक मण्डल में डॉ. रचना त्यागी एवं डॉ. अमित शर्मा रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ ने समारोह का समापन धन्यवाद अभिव्यक्ति द्वारा किया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ..ऋतु भारद्वाज एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रोबिन्स रस्तौगी ने नये छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में में रूबी सिंह, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. देवेश गुप्ता, विमल प्रसाद, डॉ. गौरव शर्मा, शिखा मंगा, मिस लकी, चिराग जैन, चिराग त्रेहान, प्रशांत गुप्ता, अजय चौधरी, विनोद कुमार, डॉ. राजीव कुमार, योगेश सक्सेना, डिम्पी गुलाटी, समर्थ सिंह, अजय त्रिपाठी, योगेन्द्र अरुण, मोहित रावल, डॉ. प्रतिमा, डॉ. प्रवीन गौतम, संजीव सिंह, सोनी सुदर्शन का योगदान रहा। इस अवसर पर सुमनलता, अर्जुन सिंह, राजीव पोसवाल, आकाश शर्मा, उत्तम नेगी, कमल सिंह, अरुण कुमार, प्रदीप शर्मा, अलिशा, अभय कुमार बामल उपस्थित रहे। मीडिया कोर्डिनेटर सुनील शर्मा का विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment