एसएसपी विपिन टांडा ने किया रात्रि भ्रमण

 वन स्टॉप सेंटर मेरठ का किया आकस्मिक निरीक्षण

मेरठ। देर रात एसएसपी विपिन टांडा द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के साथ रात्रि भ्रमण किया। इस दौरान थाना क्षेत्र मेडिकल अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं जिसमें सीसीटीवी कैमरे, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव आदि प्रमुख बिंदुओं का निरीक्षण किया गया ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना मेडिकल सहित मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts