कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुम्मे की नमाज

22 जोन में शहर को बांटते हुए ड्रोन से की गई निगरानी

मेरठ। मेरठ में जुमे की नमाज  शांति पूर्वक कड़ी सुरक्षा के बीच गयी।  शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ की अतिरिक्त तैनाती की गई । शाही जामा मस्जिद पर दो कंपनियां आरएएफ तैनात की गई । अन्य मस्जिदों के आसपास भी पुलिस बल लगाया गया ।

पुलिस ने शहर में शांति और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी । ड्रोन से निगरानी की गयी। । फुट पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई । आईजी और एसएसपी स्तर के अधिकारी खुद गश्त कर रहे ।

खुफिया एजेंसियों ने 'आई लव मोहम्मद' से जुड़े पोस्ट पर सतर्कता बरतने को कहा था ।जुमे की नमाज के दौरान  सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी की गयी। 



22 जोन 90 सेक्टर में बांटा शहर

डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि हर शुक्रवार को ही सुरक्षा की द्वष्टि से पुलिस अलर्ट रहती है। संवेदनशील इलाको में अधिकारी भी जाकी मौके पर व्यवस्थाओं का निरिक्षण करते हैं। शहर में शांतिपूर्वक नमाज संपन्न कराने के लिए 22 जोन और 90 सेक्टर में शहर को बांटा गया  ताकि हर जगह बारिकी से नजर रखी जा सके।

प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल बढ़ाया गया है। प्रशासन ने कहा है कि आम नागरिकों को कोई परेशानी नहीं होगी। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने शांति बनाए रखने में सहयोग मांगा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts