वृंदावन में भीषण बाढ़, बांके बिहारी मंदिर तक पहुंची यमुना

- 15 साल बाद बने ऐसे हालात, प्रयागराज में घरों में घुसा पानी
मथुरा (एजेंसी)।हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। करीब 50 प्रतिशत इलाका बाढ़ प्रभावित है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया। बांके बिहारी मंदिर से यमुना की दूरी 600 मीटर है, लेकिन अब महज 100 मीटर रह गई। यानी 500 मीटर बाढ़ का पानी पहुंच गया। बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने बताया 15 साल बाद ऐसी बाढ़ आई है। 2010 में बाढ़ का पानी मंदिर के 100 मीटर दूर तक पहुंचा था।
वृंदावन का परिक्रमा मार्ग पूरी तरह डूब चुका है। श्रद्धालु जहां-तहां फंसे हैं। रविवार को बाढ़ के बीच शवयात्रा को बड़ी मुश्किल से मोक्षधाम पहुंचाया गया। कुछ जगहों पर 2-3 फीट तो कुछ जगहों पर गर्दन तक पानी भरा है। उधर, कानपुर में सोमवार सुबह बादल छाए थे। दोपहर में झमाझम बारिश शुरू हुई। इसके अलावा लखनऊ में भी अलग-अलग पॉकेट में बारिश हुई। आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 2 मिमी बारिश हुई। यह मौसम विभाग के औसत अनुमान 7.4 मिमी से 73 प्रतिशत कम है। वहीं, मानसून सीजन में अब तक 644.9 मिमी बारिश हुई है। यह औसत अनुमान 641.4 मिमी से 1 प्रतिशत ज्यादा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts