नौनिहालों को मिली डे-केयर की सौगात, दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप का शुभारंभ
मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल नए प्लेग्रुप विभाग एवं नौनिहालों के लिए एक भव्य, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित क्रैच का शुभारंभ किया गया। जो प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है।
शुभारंभ समारोह में प्रो वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह तथा निदेशक अनुमेहा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ फीता काटकर किया गया, जो नई संभावनाओं और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है। उनकी गरिमामयी उपस्थिति और प्रेरणादायक शब्दों ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों को अभिभूत कर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया ने विद्यालय प्रबंधन का इस नवीन पहल के लिए विशेष धन्यवाद देते हुए शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्लेग्रुप 2 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को एक सुरक्षित, आनंद दायक और रचनात्मक वातावरण उपलब्ध कराएगा, जहाँ खेल के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया जाएगा। मेरा विश्वास है कि कामकाजी महिलाओं एवं अभिभावकों के लिए यह क्रेच लाभान्वित और मददगार सिद्ध होगा, उनके नौनिहालों को विशेष सुविधाएँ प्रदान करेगा। जिससे वे निश्चिंत होकर अपने काम पर जा सकेंगे।
विद्यालय की डायरेक्टर डॉ श्वेता सिंह और प्रबंधक अतुल कुमार सिंह ने इस अनूठी पहल को भविष्य के सबसे छोटे शिक्षार्थियों के लिए शिक्षा की एक नई और सार्थक शुरुआत बताया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा भारद्वाज जी ने सभी का आभार प्रकट किया।


No comments:
Post a Comment