कर्मचारियाें की लापरवाही से हुई गौवंशों की मौत
मेरठ। शुक्रवार को हिंदू स्वाभिमान परिषद एवं गुरु गोरखनाथ गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में पदाधिकारी नगरायुक्त से मिलने के लिए पहुंचे । नगरायुक्त के न मिलने पर पदाधिकारियों ने हंगामा काटा । बाद में पहुंचे नगरायुक्त से गत दिन सूरज कुंड स्थित ट्रामा सैंटर में गोवंशों की मौत के लिए वहां पर तैनात कर्मचारियों को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
हिंदू स्वाभिमान के राष्ट्रीय प्रभारी सुशील वर्मा ने बताया की 16 सितंबर 2025 को दोनों संगठनों द्वारा सूरजकुंड मेरठ स्थित ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया गया था जिसमें गौ माता बड़ी ही दयनीय स्थिति में मिली तथा इतनी छोटी जगह में ट्रामा सेंटर बनाया गया है जिसमें गौ माता भली प्रकार सांस भी नहीं ले पा रही है ना ही वहां कोई दवाई उपलब्ध है वहां तो केवल दुर्घटना में घायल गौ माता को लाकर उनकी मृत्यु का इंतजार किया जाता है । राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अमित भारद्वाज ने कहा की कटल कैचर की एक छोटी गाड़ी की व्यवस्था कराई जाए जिस गली मोहल्ले में जो गौ माता बीमार हो जाती हैं उनको वहां से ले जाया जा सके। जिस पर नगर आयुक्त ने तत्काल ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है तथा ट्रॉमा सेंटर को अन्य जगह विस्थापित करने की बात भी कही गई है। अगर जल्द ही इन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ तो बहुत बड़ा आंदोलन होगा । जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर आयुक्त की होगी । ज्ञापन देने वालों में योगेश उपाध्याय, मूलचंद शर्मा, विजेंद्र सम, सुनील पासी, अमित रोहिल्ला, गौतम चौहान, शिवम कश्यप ,अनु मृदुल शास्त्री, मोहित शर्मा, विक्रांत जाटव आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment