भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में पत्रकार प्रेस क्लब ने एसएसपी को दिया शिकायती पत्र
मेरठ,। मेरठ पत्रकार प्रेस क्लब के घोषित अध्यक्ष की ओर से एसएसपी एक शिकायती पत्र सौंपा गया। शिकायत में कहा गया है कि प्रेस क्लब से जुड़े सदस्यों के व्हाट्सएप ग्रुप "मेरठ पत्रकार प्रेस क्लब" 22 सितम्बर 2025 को मोबाइल नंबर 7599297325 से भगवान शिव पर अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी की गई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त पोस्ट में भगवान भोलेनाथ के खिलाफ गाली-गलौज व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। साथ ही पोस्ट द्वारा समाज में साम्प्रदायिक विद्वेष फैलाने का कुत्सित प्रयास किया गया।पत्रकार प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मांग की है कि मोबाइल नंबर से पोस्ट करने वाले शख्स की पहचान की जाए और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के अवैधानिक कृत्यों पर रोक लगाई जा सके।शिकायती पत्र पर मेरठ पत्रकार प्रेस क्लब के घोषित अध्यक्ष व समस्त पत्रकार गण के हस्ताक्षर मौजूद हैं।


No comments:
Post a Comment