पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जिला कारागार,, सम्प्रेद्वक्षण गृह किशोर व बाल गृह व नारी निकेतन का किया निरीक्षण
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत नारी निकेतन में डीजी, डीएम व एसएसपी द्वारा महिलाओं व बच्चियों को किया गया जागरूक
मेरठ ।जिला जज संजीव पांडे, डीएम डा. वी.के. सिंह, एसएसपी विपिन ताडा द्वारा जिला कारागार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
जिला कारागार में जिला जज व डीएम द्वारा चिकित्सा कक्ष, शिशु सदन, विधिक साक्षरता केन्द्र आदि का निरीक्षण किया गया। महिला बैरक में उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनसे खान-पान, स्वास्थ्य, पैरवी हेतु वकील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीजे एवं डीएम ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, दवाई, खेलकूद, पेशी आदि विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
सूरजकुंड बालगृह पर0 जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने बच्चो से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, पढाई, दवाई आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की। उन्होने शिशु सदन को देखा व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
दोनो अधिकारियों ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) में बच्चों को दी जा रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चो से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, पढाई आदि विषयों पर जानकारी प्राप्त की। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत नारी निकेतन में जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया गया और अभियान की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक जिला कारागार वीरेश राज शर्मा, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, लो.नि.वि. सतेन्द्र सिंह, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह तथा नारी निकेतन का स्टॉफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment