शहर के काॅलाेनिशयों नकाबपोशों की दशहत
छताें व गलियों में रात को पहरा देने के लिए मजबूर हो रहे लोग
मेरठ। ड्रोन की अफवाहों पर ब्रेक लगाने के बाद अब शहर से लेकर देहात तक नकाबपोश की दहशत लोगों में दिखाई देने लगी है। आलम ये हो गया हे। शहर से लेकर देहात तक लोग सोने के बजाय हाथो में डंडे लेकर छतों व गलियों में पहरेदारी कर रहे है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई नकाबपोश पुलिस व लोगों के हाथ नहीं आया है। लेकिन लोगों में अजीब सी बेचैनी दिखाई दे रही है। े
पूर्वा शेखलाल इलाके के लोग इन दिनों अजीब सी दहशत में हैं। पिछले कुछ दिनों से छतों पर दिख रहे अंजान साये ने उन्हें रात जागकर बिताने पर मजबूर कर दिया है। गुरुवार देर रात फिर हलचल दिखी तो लोग मुस्तैद हो गए और फिर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पूरे इलाके का भ्रमण किया और पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाकर लौट गई।पूर्वा शेखलाल में चंद्रपाल, मनीष और सतीश तीन भाई रहते हैं। उन्होंने तीन मंजिला मकान बनाया हुआ है। बुधवार रात सतीश मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में अपने भांजे आशी के साथ थे। तभी छत पर किसी के कूदने की दोनों ने आवाज सुनी। आशी देखने के लिए जैसे ही जीने पर पहुंचा, उसने देखा कि ममटी के दरवाजे के बराबर में बने जंगले से कोई झांक रहा है।
मुंह कपड़े से ढका है और केवल आंख दिखाई दे रही है। यह देखकर आशी चिल्लाया और एक साथ कई सीढ़ियां लांघकर नीचे कूदा और शोर मचा दिया। चोर...चोर...का शोर सुनकर परिवार के लोग एकत्र हो गए। आस पास के लोग भी घरों से निकल आए। छत पर किसी के होने की सूचना पाकर सभी ने डंडे निकाल लिए और छत की तरफ भागे।दरवाजा खोला तो नकाबपोश गायब हो चुका था। सुबह चार बजे तक लोगों ने छतों पर पहरा दिया।
आधी रात को चौकी पर जुटे लोग
नकाबपोशों के छत पर कूदने की सूचना पाकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा होकर हाशिमपुरा चौकी आ गए। पुलिस को पूरा मामला बताया, जिसके बाद पुलिसकर्मी पुर्वा शेखलाल आ गए। सेक्टर चेकिंग पर मौजूद सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना भी आ गईं और लोगों को समझाकर शांत करा दिया।
दहशत में बच्चों को चढ़ा बुखार
इस घटना के बाद से चर्चाएं तेज हो गई हैं। गुरुवार रात पुलिस को फिर बुलाना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि उनके घरों पर रात के समय टार्च की रोशनी आकर रुक जाती है। एक-दो नहीं कई लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। दहशत का आलम यह है कि कोई छत पर जाने का साहस नहीं जुटा पा रहा। चंद्रपाल के परिवार के एक बच्चे को तो बुखार चढ़ गया।
ठीक यही स्थित जाग्रति विहार, शास्त्री नगर , कालिया गढ़ी,काजीपुर,अबदुल्लापुर आदि स्थानों पर देखने को मिल रहा है। डर के मारे लोग रात में घरों के बाहर पहरेदारी कर रहे है।
पुलिसकर्मियों ने की काउंसलिंग
ड्रोन चोर की अफवाहों के बाद से पुलिस सजग है और लोगों को जागरूक कर रही है। पूर्वा शेखलाल में भी हाशिमपुरा चौकी इंचार्ज और कचहरी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और लोगों की काउंसलिंग की। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से बात कर अंधेरे का समाधान ढूंढ निकालने का भरोसा दिलाया है। साथ ही अपने नंबर देकर लोगों से सहयोग की अपील की है।
No comments:
Post a Comment