स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा रैली 

लिसाड़ी से कचहरी पुल तक 3000 लोगों ने दी देशभक्ति की मिसाल 

 मेरठ।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजाद समाज पार्टी ने एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली लिसाड़ी गांव से शुरू होकर कचहरी पुल तक पहुंची। इसमें लगभग 3000 लोगों ने भाग लिया। रैली का मार्ग लिसाड़ी रोड से होते हुए भूमिया पुल और हापुड़ अड्डा तक रहा। मार्ग में लोगों ने फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शहर के नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता एडवोकेट गोपाल सिंह और ताज सैफी ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य देश की आजादी और संविधान की रक्षा का संदेश देना है। पूरे शहर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखा गया। शहर से लेकर देहात तक देशभक्ति के गीत गूंजते रहे। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाया।आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी सागर लिसाड़ी के नेतृत्व में युवाओ ने भारी संख्या में हाथों तिरंगे झंडों के साथ लिसाड़ी रेलवे स्टेशन से होते हुए मेरठ कचहरी बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यर्पण कर समापन किया गया

वही आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह एडवोकेट, बृज मोहन ,पिंकल गुर्जर ,अली शेर , अमित गुर्जर, साजेब रिजवी, मो अनस, फाइम रंगरेज आदि लोग मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts