अतिक्रमण हटाओ अभियान 

व्यापारियों की बाजार में तालाबंदी की चेतावनी

मेरठ। घंटाघर स्थित एकता बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक हुई, जिसके बाद व्यापारियों ने पुलिस और नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दे डाली। 

जिस समय निगम की टीम बाजार में अतिक्रमण हटा रही थी तभी वहां व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। एकता बाजार व्यापार संघ (नगर निगम रोड) के अध्यक्ष मुहम्मद इमरान और महामंत्री सुरेश सिंघल ने अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर निगम की कार्यवाही की निंदा की। दुकानदारों का कहना था कि जब  व्यापारी स्वयं अतिक्रमण न करने  के पक्ष में है तब निगम यहां के व्यापारियों के साथ हिटलरशाही क्यों दिखा रहा है। अध्यक्ष इमरान का आरोप था कि निगम की टीम व्यापारियों को बिना नोटिस दिए बाजार में आ धमकी। व्यापार संघ के पदाधिकारियों की पुलिस के साथ भी नोक झोंक हुई। व्यापार संघ के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि व्यापारियों के साथ हिटलरशाही रवैया जारी रहा तो पूरा बाजार बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts