डा. अनिल  कृषि विवि बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट का सदस्य मनोनीत 

 मेरठ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महानिदेशक तकनीकी समन्वय डॉ अनिल कुमार को परिषद के महानिदेशक तथा कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव भारत सरकार द्वारा  सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम मेरठ के बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण भूमिका में, डॉ कुमार विश्वविद्यालय के उच्च स्तरीय निर्णयों के अवलोकन एवं अनुमोदन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।डा. अनिल कुमार के मनोनयन से  विश्वविद्यालय को अनुसंधान, शिक्षा और प्रशासनिक मामलों में विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।- बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट के सदस्य के रूप में, डॉ कुमार विश्वविद्यालय की शैक्षणिक नीतियों और निर्णयों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।डॉ अनिल कुमार को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई। हमें विश्वास है कि उनकी विशेषज्ञता और अनुभव से विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts